Rahul Gandhi, Ashoke Pandit: फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर तंज कसा है। दरअसल, राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो बीजेपी से समझौता नहीं करेंगे। अशोक पंडित ने राहुल गांधी का यही वीडियो शेयर किया और निशाना साधा।
इस वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, ‘हम उनके (बीजेपी के) साथ समझौता नहीं करेंगे। हम उनका हाथ कभी नहीं पकड़ेंगे। मर जाएंगे, मगर ये नहीं करेंगे। और जीते दम तक उनके खिलाफ लड़ेंगे।’ राहुल का ये वीडियो उनकी चुनावी रैली का है। अशोक पंडित ने राहुल के इसी बयान पर चुटकी ली और कहा- ‘हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।’
अशोक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘और हम जीते दम तक आपकी अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। ताकि आप इसी तरह बीजेपी की कैन्वसिंग करते रहें और BJP इस देश पर सदा राज करती रहे। आयुष्मान भव!’
https://twitter.com/ashokepandit/status/1382699960722989065?s=19
अशोक पंडित के इस बयान पर तमाम यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आए। तो कुछ लोग अशोक पंडित की ही खिंचाई करते दिखे। एक यूजर ने लिखा- ‘अरे सर इनकी तो बात ही छोड़िए, पर पहली बार मैं सेंट्रल गवर्नमेंट से नाराज हूं। इस बार हमारे नेता भी कुछ ठीक नहीं कर रहे हैं।’
नील नाम के शख्स ने कहा- बीजेपी जीते दम तक राज करती रहे। यह तुम्हारे चुने गए शब्द हैं। राज के खिलाफ ही तो लाए थे ना ये सरकार? एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘आप जीते दम तक ये कला नहीं सीख पाएंगे।’