Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: बिजनेस टाइकूल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सगाई से पहले राधिका की मेहंदी का लुक और डांस वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

आलिया भट्ट के गाने पर किया डांस
अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट मेहंदी के फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने आलिया भट्टी के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ में डांस परफॉर्मेंस किया, जो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। क्योंकि राधिका एक क्लासिकल डांसर हैं तो उनका डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

मेहंदी पर राधिका का लुक
मेहंदी के फंक्शन पर राधिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिसपर मल्टीकलर की एंब्रॉयडरी वर्क है। उन्होंने अपनी मेहंदी के लिए कंप्लीट इंडियन लुक लिया है, लहंगे के साथ उन्होंने गुथी हुई चोटी बनाई है, जिसे हेयर एक्सेसरीज से स्टाइल किया गया है।

राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी की मेहंदी की तस्वीर

नीता अंबानी की होने वाली बहू ने लहंगे के साथ पोल्की चोकल नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका भी कैरी किया है। राधिका के लुक और उनका डांस यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

राधिका मर्चेंट का डांस

बता दें कि 29 दिसंबर 2022 में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का रोका हुआ था। दोनों का रोका राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। वह अनंत की बचपन की दोस्त हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?
राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी के दोस्त और एनकॉर हेल्थकेयर के मालिक वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है और वह क्लासिकल डांसर हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद राधिका ने इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन और देसाई एंड दीवान जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने मुंबई की रियल स्टेट फर्म इस्प्रावा में जूनियर सेल्स मैनेजर की जॉब की। अब वह अपना फैमिली बिजनेस संभालती हैं।