जब से दिव्यंका त्रिपाठी की शादी की खबरें सामने आई थीं। तभी से उनके फैन्स शादी से जुड़ी हर डिटेल्स जानने के लिए एक्साइटेड हैं। उनका प्रीवेडिंग शूट हो या हल्दी की रस्म की तस्वीरें सभी पर लोगों को नजरें रहती हैं। इसी बीच उनकी गेस्ट लिस्ट से एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। जी हां और यह नाम कोई और नहीं विवादित राधे मां का है। राधे मां भी दिव्यंका की शादी में मेहमान बनकर जाने वाली हैं।

 

दिव्यंका की शादी में मेहमान होंगी राधे मां
दिव्यंका की शादी में मेहमान होंगी राधे मां

 

पहले कहा जा रहा था कि यह शादी केवल फैमिली अफेयर रहेगी। करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे। लेकिन अब खबर है कि राधे मां भी वहां पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने वाले हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि दिव्यंका और विवेक की शादी का मुहूर्त भी राधे मां ने निकाला है।

 

राधे मां ने निकाला था दिव्यंका और विवेका की शादी का मुहूर्त
राधे मां ने निकाला था दिव्यंका और विवेका की शादी का मुहूर्त

 

बता दें कि दिव्यंका राधे मां की फोलोअर हैं। साल 2015 में दिव्यंका और राधे मां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं लेकिन दिव्यंका ने उन पर कुछ नहीं बोला था। इस खास वेडिंग के मेहमानों की लिस्ट में एमपी, एमएलए समेत और भी कई वीआईपी नाम शामिल हैं। दिव्यंका 5 जुलाई को शादी के लिए होमटाउन भोपाल के लिए निकली थीं। विवेक खुद उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। इस दौरान एक दूसरे को गले लगाते हुए इस कपल की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

 

राधे मां के दरबार में दिव्यंका
राधे मां के दरबार में दिव्यंका