बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो अपनी अलग ही छाप छोड़ देते हैं। उन्होंने अपने करियर की कई बेहतरीन फिल्में की है। इस साल 2025 में दो फिल्मों में नजर आए और उन्होंने स्क्रीन पर कमाल का प्रदर्शन किया। एक्टर को पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में देखा गया था। इसके बाद अब वो ‘आप जैसा कोई नहीं’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे नेटफ्लिक्स से रिलीज किया जा चुका है। एक्टर इसके प्रमोशन में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया की वो वायरल हो गया है।

दरअसल, आर माधवन ने सिद्धार्थ कानन से बात की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की देसी गर्ल को लेकर बात की और उनकी तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो उनकी तरह बनना चाहते हैं। प्रियंका को लेकर आर माधवन ने कहा कि वो ऐसे ही हॉलीवुड में नहीं गई हैं। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। माधवन ने देसी गर्ल की हालिया रिलीज फिल्म का भी जिक्र किया और कहा कि प्रियंका हाल ही में रिलीज फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आईं। एक्टर ने दावा किया कि बॉलीवुड हीरोज हॉलीवुड में उनकी तरह पोजीशन पाना चाहते हैं, जिस तरह से रोल उन्होंने फिल्म में किया है।

इतना ही नहीं, आर माधवन ने आगे खुद को प्रियंका चोपड़ा का फैन तक बता दिया। वो कहते हैं कि एक्ट्रेस जिस तरह की हैं वो इसे देखकर उनके फैन हैं। प्रियंका जिस तरह से आगे बढ़ी हैं उन पर उन्हें गर्व है।

आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई नहीं’

बहरहाल, अगर आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई नहीं’ के बारे में बात की जाए तो इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अहम रोल में हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसमें माधवन ने एक जमशेदपुर के आदमी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर से अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं।

इसके साथ ही अगर प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

‘3-4 पैग्स लगाए और…’, ‘3 इडियट्स’ के इस सीन के लिए आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने सच में पी थी शराब