अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ के सीक्वल में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिलने वाला है। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में आज इसके ट्रेलर का ग्रैंड लॉन्च है, जिसे बिहार के पटना में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच अक्षरा सिंह का पोस्टर सामने आया है, जो कि ‘पुष्पा 2’ के इवेंट में भोजपुरी का तड़का लगाने वाली हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं अक्षरा भी इस फिल्म का हिस्सा तो नहीं हैं।

‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च से एक दिन पहले ही अक्षरा सिंह का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। इसे ‘पुष्पा’ के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके जरिए जानकारी दी गई है कि अक्षरा सिंह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भोजपुरी का तड़का लगाने वाली हैं। वो स्पेशल परफॉर्मेंस देंगी। ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर गांधी मैदान, पटना में 6.03 बजे डिजिटली लॉन्च किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। लोग उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि अक्षरा फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। केवल इतनी जानकारी दी गई है कि वो फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में परफॉर्म करेंगी।

जारी हुआ ‘पुष्पा’ का नया पोस्टर

इसके अलावा ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें वो हाथ में दो कुल्हाड़ी लिए खूंखार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म से एक्टर के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं, जिसमें उनका खतरनाक अंदाज देखने के लिए मिला है। फैंस उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि पहले ‘पुष्पा 2’ को सिनेमाघरों में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन, पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फहाद फासिल से होगी टक्कर

इसके अलावा अगर ‘पुष्पा 2’ की स्टोरी की बात की जाए तो इसमें फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन आमने सामने दिखाई देने वाले हैं। अगर आपने फिल्म का पहला पार्ट देखा होगा तो उस कहानी का अंत फहाद फासिल से अल्लू अर्जुन की दुश्मनी मोल लेने पर हुआ था। अब इसके आगे की कहानी सीक्वेल में देखने के लिए मिलेगी। जब दोनों स्टार्स आमने-सामने होंगे।

Kanguva Box Office Day 3: ‘कंगुवा’ का हुआ बंटाधार, तीसरे दिन औंधे मुंह गिरी सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म, बजट निकालना भी मुश्किल!