ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ काफी प्यारा रिश्ता है। मधु अक्सर प्रियंका से जुड़े उनके फैंस को देती हैं। लेकिन इस वक्त वह सुर्खियों में हैं। दरअसल मधु का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंट टॉप में नजर आ रही हैं। कुछ लोग प्रियंका की मां को याद दिला रहे हैं कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मधु अपनी बेटी से भी ज्यादा बोल्ड हो रही हैं।

मधु अपनी दोस्त के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ ग्रे एंड ब्लैक ट्राउजर पहनी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स ने उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई है।

यूजर्स के कमेंट्स

आएम आर सहगल नाम के यूजर ने लिखा, “उम्र का हिसाब मत रखो, लेकिन कपड़े तो तमीज से पहनो।” यासमीन नाम की यूजर ने लिखा, “इस उम्र में इस तरह के कपड़े पहनने की क्या जरूरत है।” एक यूजर ने लिखा,”आमतौर पर बेटियां अपनी मां के कदमों पर चलती हैं, लेकिन यहां मां अपनी बेटी के नक्शेकदम पर चल रही है।”

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु हाल ही में परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने उदयपुर गई थीं। जहां से उन्होंने खुद की तस्वीर शेयर की थी। जिनमें वह बॉलीवुड थीम के मुताबिक रेडी नजर आ रही थीं। इसके साथ ही प्रियंका इस शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं? इसकी जानकारी भी उन्होंने फैंस को दी थी।

मधु जब शादी से लौट रही थीं तो एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। उनसे प्रियंका के ना आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वर्क कमिटमेंट्स के कारण वह नहीं आ पाईं। साथ ही उन्होंने बताया कि परिणीति-राघव की शादी में गिफ्ट का लेनदेन सख्त मना था।