Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Reception: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। क्रिश्चियन वेडिंग में देसी गर्ल जब व्हाइट फेयरीटेल ड्रेस में मां मधू चोपड़ा का हाथ थामे सामने आईं तो लोगों की निगाहें उनपर ही टिकी रह गईं। जिसके बाद प्रियंका के आउटफिट और ज्वेलरी की भी खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका की वेडिंग ड्रेस में 8 सीक्रेट शब्द लिखे थे। इसके अलावा निक जोनस ने देसी गर्ल की ड्रेस में एक खास शब्द लिखवाया था। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका की ड्रेस के डिजाइनर Ralph Lauren ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया ह

पोस्ट के मुताबिक,  डिजाइनर Ralph Lauren ने देसी गर्ल की व्हाइट ड्रेस में कई उर्दू शब्द भी गढ़े थे। जिसमें माई लव (मेरी जिंदगी) भी निक ने लिखवाया था। प्रियंका की ड्रेस की लंबी टेल से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 75 फीट लंबे गाउन की टेल के साथ प्रियंका ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री ली थी तो लोग देखते ही रह गए थे। प्रियंका की ड्रेस के किनारों में 8 सीक्रेट शब्द डिजाइनर ने लिखे थे। इन 8 सीक्रेट में कहावतें और परिवार, आशा और दया जैसे कुछ महत्वपूर्ण शब्द शामिल हैं जिसे दुल्हन यानि प्रियंका ने ही चुना था।

जबकि हिंदू शादी में प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची का रेड कलर का लहंगा पहना था। हेल्लो मैगजीन से बातचीत में प्रियंका ने कहा, ”इंडियन वेडिंग के लिए मैंने सब्यसाची का आउटफिट पहना था। मैं इस मौके पर रेड कलर की ही ड्रेस पहनना चाहती थी।” प्रियंका की शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी को होस्ट किया। इस पार्टी में पीएम मोदी भी शरीक हुए और नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद दिया। कहा जा रहा है कि अब कपल मुंबई में दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। हालांकि इस पार्टी की तारीख की जानकारी नहीं हो सकी है।

priyanka chopra, priyanka chopra wedding, priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra nick jonas wedding date, priyanka chopra wedding news, priyanka chopra wedding pics, priyanka chopra nick jonas wedding pics, priyanka chopra nick jonas marriage date, priyanka chopra wedding photos, priyanka chopra marriage, priyanka chopra marriage pics, priyanka chopra marriage images
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्‍ली में दिया रिसेप्‍शन, देखें एक्‍सक्‍लूसिव Photos