ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पास सबसे प्यारी और महंगी चीज है जिसे उनके पति निक जोनस ने उन्हें दिया। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वोग को दिए इंटरव्यू में बताया-कि उनकी सगाई की अंगूठी उनके लिए सबसे प्यारी और महंगी चीज है।
प्रियंका ने कहा- ‘अगर मैं ऐसा नहीं कहूंगी तो निक विल किल मी। मजाक कर रही हूं। मैं कहना चाहूंगी कि मेरी इंगेजमेंट रिंग क्योंकि मैं ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत सेंटीमेंटल हूं। ये मुझे बीते दिन याद कराती हैं। खूबसूरत यादें।’ बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। राजस्थान के उम्मेद भवन में प्रियंका की भव्य शादी हुई थी।
प्रियंका को उनके पति निक ने जब सगाई की अंगूठी पहनाई थी तब उस अंगूठी को सब देखते ही रह गए थे। निक को वह रिंग इतनी महंगी पड़ी थी कि उन्हें अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक प्रियंका को निक ने जो सगाई की अंगूठी पहनाई थी वह 2 लाख डॉलर की थी।
प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल के लिए फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के सैंडिल से लेकर हैेंड बैग्स तक सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में दिखी थीं। प्रियंका की ड्रेस की एक साइड में बेहद लंबा स्लिट था जिसमें प्रियंका काफी कंफर्टेबल दिखीं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ऐसे कई ड्रेस पहन चुकी हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहीं।
कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ फैंस के आगे प्रस्तुत की। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े अहम पहलू और खास किस्सों को लेकर खुलासे किए हैं। प्रियंका किताब में बताती हैं कि एक किस्सा उनके करियर के दौर से है जब एक इंडियन डायरेक्टर चाहता था कि एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा रिवीलिंग कपड़े पहने, जिसके लिए प्रियंका तैयार नहीं थीं। वहीं प्रियंका ने उस डायरेक्टर को ये कहते भी सुन लिया था कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी।’ इसके तुरंत बाद ही एक्ट्रेस ने उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला ले लिया था।