Jammu and Kashmir Pulwama’s Awantipora Terror Attack: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए। पुलवामा में हुए आतंकी अटैक को अबतक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। जहां देश की जनता में आतंकियों के खिलाफ रोष है तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कुछ ऐसा लिखा है कि आईपीएस अधिकारी डी रूपा भड़क उठीं। डी रूपा ने प्रियंका के ट्वीट का जवाब भी दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में लिखा- ‘पुलवामा में हुए आतंकी हमले स्तब्ध हूं। नफरत का कोई जवाब नहीं होता। शहीद जवानों और घायल सीआरपीएफ सिपाहियों के परिवारों को भगवान साहस दें।’ आईपीएस अधिकारी डी रूपा प्रियंका चोपड़ा की बात पर भड़क गईं। डी रूपा ने एक्ट्रेस को जवाब में लिखा- ‘जवानों पर हमला साधारण प्यार और नफरत की कहानी नहीं है। यह देश की पहचान पर हमला है। यह “राष्ट्र के वास्तविक अधिकार की शक्ति” बनाम “अवैध शक्तियों” के बारे में है। जो शांतिपूर्ण देश फूट डालने की कोशिश कर रही है।’
कौन हैं डी रूपा-
डी रूपा कर्नाटक की पहली महिला आईपीएस अफसर हैं। डी रूपा को यूपीएससी की परीक्षा में 43 वीं रैंक हासिल करने के बाद भी उन्होंने आईपीएस बनना पसंद किया था। साल 2000 बैच की आईपीएस डी रूपा अपने करियर की कई चर्चित कार्रवाईयों के लिए भी मशहूर हैं। कई राजनेताओं से टकराव के कारण डी रूपा को 18 वर्ष के करियर में अबतक 41 बार से भी ज्यादा ट्रांसफर झेलने पड़े हैं।
बता दें कि डी रूपा साल 2004 में उमा भारती को भी गिरफ्तार करने के लिए निकल कर्नाटक से दिल्ली निकल पडी थीं। उमा भारती उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री भी थीं। हालांकि डी रूपा के पहुंचने से पहले ही उमा भारती ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
और Entertainment News के लिए यहां क्लिक करें