बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पंसद भी किया गया था। इसके बाद ‘डॉन 2’ में भी दोनों साथ नज़र आए थे। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आमतौर पर एक्ट्रेस उन्हें एक सुपरस्टार की तरह ट्रीट करती हैं, लेकिन प्रियंका उन्हें को-स्टार की तरह ट्रीट करती हैं। इसलिए वह उनके साथ काम करके काफी सहज महसूस करते हैं।

‘फिल्मी बीट’ में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया, शाहरुख और प्रिंयका की दोस्ती की चर्चा शुरू हो गई थी। साल 2011 में दोनों ने डॉन 2 में साथ काम करने बाद डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों को पैपराज़ी ने भी एक रेस्त्रां के बाहर देखा था। हालांकि शाहरुख खान इस सभी खबरों को सिर्फ अफवाह ही बताते रहे हैं। ‘आईबी टाइम्स’ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के करीब आने से उनकी पत्नी गौरी खान काफी नाराज़ हैं और दोनों की शादी टूट भी सकती थी।

प्रियंका चोपड़ा से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर वह काफी भड़क गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘मेरे हिसाब से फिल्मफेयर सभी स्टार्स ने अच्छा काम किया है। मैं शाहरुख ही नहीं किसी के साथ भी होस्ट कर सकती हूं। आप चाहते हैं कि मैं शाहरुख खान का नाम लूं। आप चाहते हैं कि कोई तमाशा बने। इस बार मेरे मूड पर नहीं था। इसका किसी और से कुछ लेना-देना नहीं।’ प्रियंका ने पूरी बातचीत के दौरान एक बार शाहरुख का नाम तक भी नहीं लिया।

साल 2012 में फिल्म ‘जब तक है जान’ के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, ‘ये सच में बहुत दिल दुखाने वाला समय है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं इसलिए नहीं कि मैंने कुछ गलत किया है बल्कि इसलिए क्योंकि वो मेरी बहुत करीबी दोस्त हैं। एक लड़की जिसने मिस वर्ल्ड जीतकर अपने करियर की शुरुआत की। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके बारे में ऐसा बातें की जाती हैं। ये बहुत बुरा है कि बिना कुछ जाने ऐसी चीजें कही जाती हैं।’