बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा चुकी प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उन्होंने पहले बॉलीवुड को लेकर बयान दिया था और बताया था कि क्यों वह हॉलीवुड चली गईं। अब उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स को लेकर भी खुलासे किए हैं। प्रियंका ने बताया कि वह अपने कई को-स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। सभी के साथ उनका रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ। बता दें कि शाहिद कपूर, हरमन बवेजा, अक्षय कुमार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी खुलकर इनके बारे में कोई बयान नहीं दिया।
एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर रोती थीं प्रियंका
प्रियंका ने ‘कॉल हर डैडी पोडकास्ट’ के लेटेस्ट एपिसोड बताया कि हॉलीवुड में उनके डेब्यू Quantico के शूट के वक्त वह हर पल अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर रोया करती थीं। जिससे उनके को-स्टार्स परेशान थे। अब एक्ट्रेस के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग उस एक्स बॉयफ्रेंड को शाहरुख खान समझ रहे हैं।
ऐसे जुड़ा था नाम
दरअसल शाहरुख खन और प्रियंका चोपड़ा का नाम उस वक्त जुड़ा था जब वह दोनों फिल्म ‘डॉन’ के बाद अक्सर साथ में देखे जाने लगे थे। साल 2006 में ‘डॉन’ में काम किया और फिर साल 2011 में इसी फिल्म के सीक्वल ‘डॉन 2’ में प्रियंका ने शाहरुख के साथ काम किया था। इस बीच उनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में छाई थीं। प्रियंका, शाहरुख खान की आईपीएल टीन को चियर करने भी पहुंचती थीं।
प्रियंका ने दिया था हिंट
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में लॉरा ब्राउन की वीडियो सीरीज ‘डर्टी लॉन्ड्री’में शिरकत की थी। इस दौरान वह ब्राउन रंग की जैकेट पहने हुई थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह जैकेट उनकी एयरपोर्ट जैकेट है, जिसे वह बहुत ज्यादा पहनती हैं और ये उनके एक्स बॉयफ्रेंड की है। इसके बाद शाहरुख खान की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्हें वही जैकेट पहने देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
बता दें कि केआरके ने एक खबर ट्विटर पर शेयर की है। जिसो न्यूज ऑफ बॉलीवुड नाम के एक हैंडल से साझा की गई है। उसमें लिखा है,”प्रियंका चोपड़ा आप पब्लिसिटी के लिए शाहरुख खान का नाम बर्बाद कर रही हो। कृप्या दुनिया को बताओ क्या आप शाहिद कपूर,अक्षय कुमार, हरमन बवेजा और बाकी कई लोगों के लिए भी रोई हो? या सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही क्योंकि वह अमीर हैं। क्या आप अपने बॉयफ्रेंड्स की सही गिनती बता सकती हो?
FAQS
Q1- प्रियंका चोपड़ा की बेटी कैसे हुई?
प्रियंका चोपड़ा की बेटी सेरोगेसी से हुई है।
Q2- प्रियंका चोपड़ा ने कितने पुरस्कार जीते हैं?
प्रियंका चोपड़ा ने अब तक कुल 10 पुरस्कार जीते हैं।