बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क शहर स्थित लिंकन सेंटर में ‘2016 एबीसी अपफ्रंट प्रजेंटेशन’ के दौरान संगीतकार प्रिंस को श्रद्धांजलि अर्पित की।(देखें, प्रियंका की हॉट फोटोशूट की तस्वीरें) प्रियंका और माइल्स ब्राउन ने प्रिंस का हिट गाना ‘किस’ गाया। भारतीय अदाकारा के प्रदर्शन ने ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया पाई है। गौरतलब है कि प्रिंस की 57 साल की आयु में 21 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हालही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट डिनर पर मुलाकात की थी। (तस्वीरों में देखें-प्रियंका ने ओबामा को किस प्यारे नाम से पुकारा) प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार निजी इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करके किया।