Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शाही अंदाज़ में शादी की है और इंटरनेट पर वायरल होती उनकी तस्वीरें इस बात की बानगी है। प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस ंमें क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी रचाई थी और इसके एक दिन बाद ही दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज़ों से शादी रचाई है। प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है।

अपनी संगीत सेरेमनी के दौरान निक और प्रियंका
बॉलीवुड अंदाज़ में डांस करते नज़र आए निक जोनस

इन तस्वीरों में निक बॉलीवुड अंदाज़ में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ सेलेब्रेशन मूड में नज़र आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका और निक की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। इस पावर कपल की शादी समारोह की तस्वीरों के बीच दोनों के प्री-वेडिंग शूट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए थे।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ प्रियंका चोपड़ा[/caption] इस मौके पर कई विदेशी मेहमान भी पारंपरिक परिधानों में दिखाई दिए।
प्रियंका को रस्म अदायगी के तहत उठाकर ले जाते हुए निक के परिवार के सदस्य
अपने भाई और दोस्तों के साथ निक जोनस

इससे पहले जोधपुर में आधी रात में निक प्रियंका की शादी के वेन्यू में आतिशबाजियां का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। आतिशबाज़ियों और पटाखे फोड़कर, हवा को दूषित करने के चलते कुछ लोगों ने प्रियंका की आलोचना भी की थी। गौरतलब है कि कई डिनर डेट्स के बाद निक जोनास, प्रियंका के साथ भारत आए थे। निक ने उस दौरान पहली बार प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की थी। इसी के बाद ही इस रिश्ते के गंभीर होने की अटकलें शुरू हुई थी।

कई डिनर डेट्स के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त के महीने में सगाई की थी। प्रियंका और निक की सगाई उनके घर पर ही हुई थी। प्रियंका ने अपना ये फंक्शन भी बहुत प्राइवेट तरीके से किया था। प्रियंका और निक जोनस की पूरी फैमिली इस समारोह में शामिल हुई थी।

संगीत सेरेमनी के दौरान मस्ती के मूड मे नज़र आई देसी गर्ल प्रियंका
परिवार के साथ निक और प्रियंका

गौरतलब है कि पिछले साल मेट गाला के अवसर पर प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक, दोनों ने ही उस दिन राल्फ लॉरेन के डिज़ाइनर कपड़े पहने थे, यही कारण था कि दोनों ने साथ में मेट गाला 2017 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही प्रियंका और निक एक दूसरे के करीब आए थे।