Priyanka Chopra, Nick Jonas Roka Engagement: दिन में रोका सेरेमनी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनास सगाई पार्टी के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक होटल में 200 कमरे बुक किए हैं, जिनमें अमेरिका से आए मेहमान रुके हैं। शाम को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड जगत के कई सितारे इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि प्रियंका ने आज मुंबई में अपने प्रेमी निक जोनस के साथ रोका कर लिया है। अभिनेत्री प्रियंका के जुहू स्थित घर पर आज सुबह रोके की रस्म भारतीय परंपराओं से अदा की गई। निक जोनास 16 अगस्त को अपने मम्मी-पापा के साथ मुंबई पहुंचे थे। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उन्हें रिसीव करने खुद प्रियंका आई थीं।
प्रियंका की रोके की जो तस्वीरे सामने आई है, उसमें दोनों भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक हाथ जोड़े पूजा कर रहे हैं। इससे पहले उनके घर में पंडितों को जाते हुए भी देखा गया था। निक के माता-पिता भी भारतीय परिधान में जंच रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक आज शाम मुंबई के एक पांच सितारा होटल में ग्रैंड पार्टी दे रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह करने का यही रास्ता था....परिवार और भगवान के साथ। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं। बिपाशा बसु ने लिखा कि 'Congratulation sweetheart, Have a beautiful life together forever'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के रोके की तस्वीरें सामने आई हैं।
निक जोनास के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, "बधाई हो, हमारे परिवार में आपका स्वागत है।"
प्रियंका चोपड़ा ने रोका के मौके पर अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने थे। हल्के पीले रंग के इस कपड़े में प्रियंका का लुक एकदम खालिस भारतीय लड़कियों की तरह लग रहा था
अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शुभ कामनाएं दी है। मिनिषा ने कहा है कि सुंदर प्रेम कहानियों को देखना अच्छा लगता है।
Fiance Nick Jonas too commented on Priyanka Chopra's latest Instagram post.
प्रियंका चोपड़ा ने रोके की तस्वीर जब अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर डाली तो उस पर निक ने कमेंट किया और कहा कि लजवाब वो दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का है।
प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी भारतीय रीति-रिवाज के मुताबिक की गई। इस तस्वीरें भी जारी की गई।
सूत्रों के मुताबिक रोका में शामिल होने आए मेहमानों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक होटल में 200 कमरे रिजर्व कराये हैं। इनमें से कई मेहमान ऐसे हैं जो अमेरिका से आए हैं। बता दें कि निक जोनस अमेरिका के ही रहने वाले हैं।
रोका सेरेमनी के बाद आज शाम होने वाली पार्टी में अभिनेता रणवीर सिंह, करण जोहर, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, रवनी टंडन शिरकत कर सकती हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सास-ससुर भी इस मौके पर भारतीय परिधान में नजर आए। तस्वीरों में दिख रही महिला निक की मां डैंसी मिलर जोनस और कुर्ते में नजर आ रहे निक के पापा पॉल केविन जोनस सीनियर हैं।
Photo source: televisionworldchannels/instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ""Taken...With all my heart and soul." निक ने भी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, ""Future Mrs. Jonas. My heart. My love."