बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफर तय करना आसान नहीं था। उन्होंने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। निजी जिंदगी को लेकर ना जाने कितने रूमर्स और पॉलिटिक्स तक का सामना किया है। तमाम चुनौतियों के बाद भी एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का अच्छा मुकाम हासिल किया है। आज वो दुनियाभर में देसी गर्ल के तौर पर भी जानी जाती हैं। ऐसे में अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी के डेब्यू के बाद उन्होंने अंदर की सारी गंदगी को देखा था।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप्स पॉडकास्ट से बात की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच के बारे में बताया। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री उनके लिए एकदम नई थी। मधु ने कहा कि उन्होंने यह सोच था कि ये बस एक नरक का गड्ढा है। ऐसी नेगेटिव बातें उनके दिमाग में आई थीं। वो बताती हैं कि जब उनकी बेटी फिल्मों में आईं तो उन्होंने इसमें गंदगी और खराब हिस्सा देखा। सब कुछ देखकर शुरू-शुरू में उन्हें काफी तकलीफ होती थी।

मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि जहां उन पर नेगेटिविटी हावी हो रही थी वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने सिचुएशन को संभाला और फिर सबको बैठा कर समझाया है। मधु बताती हैं कि उनकी बेटी ने उस समय उनसे कहा था कि वो अपनी बेटी को अच्छी तरह से जानती हैं तो ये सब बकवास पर क्यों यकीन करना? उनके ऐसे समझाने के बाद सब कुछ ठीक हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा का करियर

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में फिजिशयन थे और मां मधु चोपड़ा हाउस वाइफ थीं। मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया था। इसके बाद साल 2002 में तमिल फिल्म Thamizhan से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर उन्होंने एक साल के बाद ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा। इसमें उनके साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा और अमरीश पुरी भी थे।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘सिटाडेल’ में देखा गया था, जिसे साल 2023 में रिलीज किया गया था। अब वो इसकी सीक्वल पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही देसी गर्ल के पास एक्शन-कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है, जिसमें प्रियंका दिखाई देने वाली हैं।

CineGram: सायरा बानो नहीं, उनकी छोटी बहन से एआर रहमान की शादी करवाना चाहती थीं मां, मस्जिद में कर आई थीं पसंद