Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के फैंस को अब उनकी फिल्मों में वापसी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रियंका जल्दा ही ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky is Pink) फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसको देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि यह तस्वीर उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लुक का है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और इसके मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लीक हुई इस तस्वीर में प्रियंका किसी खयालों में खोई नजर आ रही हैं। तस्वीर की बैकग्राउड ब्लैक है। प्रियंका इसमें सेमी फॉर्मल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के आलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं। यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। खबरों की मानें तो फिल्म को इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी हैं। कुछ दिन पहले फिल्म की रैप अप पार्टी भी हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा समेत फिल्म का पूरा कास्ट शामिल हुआ था।
https://www.instagram.com/p/By3aRQuBmyG/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
बता दें पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहीं। भारत को छोड़ने के बाद फिल्म में उनकी जगह कटरीना कैफ को लिया गया था। अफवाह यह भी उड़ी थी कि प्रियंका ने शादी के कारण ही भारत को छोड़ा जिसको लेकर सलमान खान नाराज हैं। देसी गर्ल ने अमेरिकन टेलीविजन थ्रिलर सीरीज क्वांटिको और बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।बेवॉच में उन्होंने हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन शेयर कर काफी चर्चा में रही थीं। फिलहाल वह एक ग्लोबल आइकॉन बनी हुईं हैं।