बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बचा रही हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं। हमेशा में चर्चा में रहने वाली देसी गर्ल पिछले कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं।
जिसके चलते उनके भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने से जुड़ी बाते साझा करती रहती हैं। वहीं अब उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा अपने देश आ रही हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करके दी है।
माल्ती की पहली भारत यात्रा
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की झलक दिखाई है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि आखिरकार घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद। बता दें कि अभिनेत्री इस बार अकेली नहीं आ रही हैं। बल्कि उनके साथ उनकी नन्हीं लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी उनके साथ होंगी। हालांकि बेटी को लेकर एक्ट्रेस ने कोई फोटो शेयर नहीं की है। बता दें, यह मालती की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं।
मैं इंडिया जाने के लिए मर रही हूं
बता दें कि एक्ट्रेस ने ट्रैवल प्लस लीजर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरा दिल हर दिन छुट्टियां पर जाने को करता है और मैं भारत जाने के लिए मर रही हूं। भारत में जैसे-जैसे आप सीमा पार करते हैं तो यह एक नए देश में जाने जैसा होता है। हर बार जब मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं तय करती हूं कि मैं कुछ छुट्टी और यात्रा करने के लिए निकालूं।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फिलहाल कई प्रोजेक्टस हैं। उनकी दो हॉलीवुड फिल्में इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स जल्द रिलीज होंगी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी लीड रोल निभाएंगी। इसी के साथ वह रूसो ब्रदर्स के शो, सिटाडेल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी।