बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने साउथ फिल्मों से एक्टिंग में डेब्यू किया था और हिंदी में एक्टिंग का लोहा मनवाया। अब वो इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और उनकी सफलता के सितारे आसमान की बुलंदियों पर है। लेकिन, उनके लिए एक्टिंग का सफल तय करना आसान नहीं था। पिता इसके खिलाफ थे। फिर रिश्तेदारों की भी खरी-खोटी सुनी लेकिन वो अपने हौंसले और फैसले पर अटल रहीं। एक ऐसे ही फैसले के बारे में उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने पिता के निधन के 6 दिन बाद ही उनके लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसके बाद खूब बातें बनी थी। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।

मधु चोपड़ा ने लहरें रेट्रो से बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि 10 जून को प्रियंका के पिता का निधन हुआ था और 16 जून को उनका (मधु चोपड़ा) जन्मदिन था। उस समय वो 60 साल की हो रही थीं। ऐसे में प्रियंका ने उनके लिए पहले से ही एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग की हुई थी। एक्ट्रेस के पिता की बीमारी की वजह से पूरा परिवार पहले ही घर पर मौजूद था। उनके निधन के बाद परिवार शोक में डूबा था वहीं, प्रियंका की जिद थी कि पार्टी होगी। इसके लिए सभी को रुकना है। मधु बताती हैं कि सबके शॉकिंग रिएक्शन के बाद प्रियंका ने कहा था कि उनके पिता यही तो चाहते थे।

इसे पिता के निधन का जरा भी दुख नहीं- मधु चोपड़ा

मधु चोपड़ा इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताती हैं कि प्रियंका ने उनके जन्मदिन के लिए जॉन अब्राहम को बतौर गिफ्ट पेश किया था। एक्ट्रेस ने जॉन से अनुरोध किया था कि वो खुद को जन्मदिन के तोहफे की तरह लपेटकर आधी रात को घर आएं और एक्टर ने भी ऐसा ही किया था। प्रियंका ने अपनी मां को उस समय सलाह दी थी कि उनकी मां को हर पल इन्जॉय करना चाहिए। इस पार्टी में उनकी एक्ट्रेस बेटी ने डीजे और म्यूजिक अरेंज किया था। हालांकि, वो बताती हैं कि परिवार के बाकी सदस्य खुश नहीं थे और उदास होकर बैठे रहे।

प्रियंका की मां मधु बताती हैं कि उस समय परिवार के लोग उन्हें जज करने लगे थे। लोगों ने कहा था कि उन्हें पति के जाने का जरा भी दुख नहीं है। दूसरी तरफ मधु चोपड़ा के दिमाग में चल रहा था कि उनकी बेटी ने उनके लिए ये सब अरेंज किया है। उनके बच्चों ने उनके लिए कितनी मेहनत की है। मधु के मन चल रहा था कि सभी दर्द में हैं और शोक मना रहे हैं लेकिन उनकी बेटी अपने पिता का सम्मान कर रही हैं। मधु ने बताया कि प्रियंका ने उस समय उन्हें बताया कि वह उस समय वो कर रही थीं, जो उनके पिता चाहते थे। उन्होंने मां को भी ऐसा ही करने की सलाह दी थी।

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के निधन की बात की जाए तो कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद साल 2013 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस के पिता इंडिया आर्मी में एक डॉक्टर थे और 62 साल की उम्र में उ्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा अगर प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की ‘एसएसएमबी 28’ में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

South Adda: ‘बस 2 महीने के लिए…’, थलापति विजय की वजह से फिल्मों में आ पाईं प्रियंका चोपड़ा, मां ने किया खुलासा