Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक महिला की साड़ी पब्लिकली ड्रैप करने को लेकर ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चर्चा में हैं। दरअसल, प्रियंका के सामने एक महिला की साड़ी पब्लिकली खुल गई। जब प्रियंका चोपड़ा ने उस महिला को ऐसे देखा तो वह तुरंत उसके पास गईं और महिला की साड़ी संभालते हुए कोने में साड़ी पहनाने लगीं। इस दृश्य को देखकर प्रियंका के चाहने वाले उन्हें ऐसे मदद करते देख उनपर और गर्व करने लगें। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने कोजी और हेल्पिंग नेचर के लिए जानी जाती हैं, खास तौर पर बच्चों और महिलाओं के लिए।
कुछ वक्त पहले ही प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है। ऐसे में अब प्रियंका अपनी फिल्म के बचे कुचे काम को पूरा कर इसके प्रमोशन में जुट जाएंगी। बता दें, अपनी शादी के बाद प्रियंका पहली बार इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की फिल्म में कमबैक कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका सलमान खान की ‘भारत’ में भी नजर आने वाली थीं। लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म से वॉक ऑउट कर लिया था।
बाद में खुलासा हुआ था कि प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में वह इस फिल्म की शूटिंग को पूरा नहीं कर पाएंगी। लेकिन उन्होंने इसके बदले फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए हामी भर दी थी। अब जल्द ही ये फिल्म रिलीज होने की तैयारी कर रही है। प्रियंका के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।