मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका को ग्लोबल आईकॉन भी माना जाता है। बॉलीवुड से लेकर प्रियंका हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों में काम प्रियंका कई फिल्मों को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं। लेकिन खास बात यह है कि प्रियंका के द्वारा ठुकराई गई फिल्मों ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को स्टार बना दिया। यदि प्रियंका के द्वारा रिजेक्ट की गई फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गजनी’ के लिए अप्रोच किया गया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ का भी प्रस्ताव प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
प्रियंका की ‘फैशन’ फिल्म हिट होने के बाद मधुर भंडारकर की फिल्म ‘हिरोइन’ का ऑफर दिया गया था, लेकिन प्रियंका के इंकार के बाद फिल्म के लिए करीना कपूर खान को साइन किया गया था। सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैप्पी इंडिंग’ का ऑफर भी प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था लेकिन उन्होंने सैफ अली खान के लीड भूमिका में होने के कारण फिल्म साइन नहीं की थी। वहीं शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में लीड भूमिका अदा करने का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि किस वजह से उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ को लेकर चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के चलते एक-दो दिन में भारत वापस लौट सकती हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। फिल्म इस महीने फ्लोर पर आ सकती है। ‘भारत’ के अलावा प्रियंका को सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी देखा जाएगा। फिल्म में जायरा वासिम भी लीड रोल में हैं। फिल्म अगस्त में फ्लोर में आ सकती है।