प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में “कॉर्नर” होने के बारे में बात की, प्रियंका के इस इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया और लोग दो गुटों में बंट गए। कंगना रनौत, अमाल मलिक के बाद अब मीरा चोपड़ा ने प्रियंका का सपोर्ट किया। मीरा ने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका की उपलब्धियां उनके विरोधियों के मुंह पर एक ‘करारा तमाचा’ है।
मीरा चोपड़ा ने प्रियंका के सपोर्ट में किया ट्वीट
मीरा ने कंगना के ट्वीट को रीट्वीट किया और हिंदी फिल्म उद्योग में “आउटकमर्स” की दुर्दशा के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा, “कोई आउटसाइडर कितना भी बड़ा या सफल क्यों न हो जाए, लेकिन अंत में वह आउटसाइडर ही रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने जो हासिल किया वह उनके मुंह पर एक करारा तमाचा है !!”
कंगना ने कहा- करण जौहर ने किया था प्रियंका को बैन
मीरा से पहले, कंगना ने दावा किया था कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने प्रियंका को “धमकाया”।” कंगना का करण के साथ सालों से मनमुटाव चल रहा है। ट्विटर पर कंगना ने लिखा था, “बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया” एक सेल्फमेड औरत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किा। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। यह शो 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसके बाद अभिनेत्री फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2019 में द स्काई इज पिंक थी।