प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की तस्वीरों को साझा किया है। देसी गर्ल और हॉलीवुड पॉप स्टार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन कपल की क्रिश्चियन वेडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में निक प्रियंका को ब्राइडल अवतार में देखकर इमोशनल नजर आ रहे हैं।
मां मधू चोपड़ा का हाथ थामे प्रियंका को दुल्हन के लुक में सजी-धजी स्टेज की ओर आता देख निक की आंखों में आंसू जा जाते हैं। वीडियो में निक अपने हाथ से आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका के इस वीडियो को 15 घंटे के भीतर 30 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। प्रियंका के इस ब्राइडल गाउन को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया है। देसी गर्ल ने क्रिश्चियन वेडिंग में हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना था जिसे बनाने में करीब 1826 घंटे का लगे। प्रियंका के गाउन की वेल 75 फीट लंबी है।
बता दें कि प्रियंका और निक ने शादी के बाद मंगलवार को पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस में होस्ट किया। रिसेप्शन में निक और प्रियंका रॉयल लुक में नजर आए। इस पार्टी में दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी प्रियंका और निक की पार्टी में शिरकत की। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होस्ट कर सकते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे। इस पार्टी के दोनों हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगे।



