फिल्म ‘अंदाज’ में प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और लारा दत्ता (Lara Dutta) के साथ स्क्रीन शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत तो फिल्म THE HERO से की थी। लेकिन फिल्म अंदाज में लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी नोटिस किया। एक्ट्रेस का इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी है जिसे खुद ए्क्ट्रेस ने साझा किया। अपनी किताब Unfinished: A Memoir में प्रियंका ने इस किस्से का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक कोरियोग्राफर ने प्रियंका को बुरी तरह से सबके सामने बेइज्जत कर दिया था।
प्रियंका ने बताया कि वह अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म अंदाज शूट कर रही थीं। एक सीक्वेंस था जहां प्रियंका को डांस करना था लेकिन वह सेट पर बाकी लोगों से डांस करते वक्त तालमेल नहीं बैठा पा रही थीं। इसको लेकर बार बार री-टेक हो रहे थे, जिस वजह से फिल्म में कोरियोग्राफर राजू खान बेहद नाराज हो गए और सबके सामने प्रियंका पर चिल्ला पड़े।
चिल्लाने के बाद कोरियोग्राफर ने वह माइक जोर से नीचे फेंक दिया जो उनके हाथ में था। गुस्से में राजू खान ने प्रियंका को खरी खोटी भी सुनाई और कहा कि ‘ऐसा न सोचना कि तुम अगर मिस वर्ल्ड हो तो डांस भी कर लो गी। पहले सीख कर आओ जाओ।’
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले ही अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ फैंस के आगे प्रस्तुत की। प्रियंका के फैंस को उनकी ये बुक बहुत पसंद आई है जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कुछ किस्से-कहानियां शेयर और खुलासे भी किए हैं।
ऐसा ही एक और किस्सा प्रियंका बताती हैं कि एक डायरेक्टर चाहता था कि एक्ट्रेस प्रिंयका ज्यादा से ज्यादा रिवीलिंग कपड़े पहने, जिसके लिए प्रियंका तैयार नहीं थीं। वहीं प्रियंका ने उस डायरेक्टर को ये कहते भी सुन लिया था कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी।’ इसके तुरंत बाद ही एक्ट्रेस ने उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला ले लिया था।