बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और पॉप स्टार निक जोनस आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों ग्लोबल सितारों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई है। प्रियंका और निक अब दो दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के लॉन में हुई। बेहद शाही अंदाज़ में हुई इस शादी में प्रियंका मशहूर डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन के ब्राइडल आउटफिट में नज़र आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में सभी मर्दों ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। वहीं, लेडीज पेस्टल रंग की ड्रेसेस में नजर आई। प्रियंका और निक ने शादी से पहले एक फोटोशूट भी करवाया था।
पीपल मैगजीन के अनुसार, निक के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने क्रिच्शियन शादी की सेरेमनी की जिम्मेदारी उठाई। इस शादी में प्रियंका और निक ने वेडिंग बैंड को एक दूसरे के साथ एक्सचेंज किया। इन वेडिंग बैंड्स का निर्माण मशहूर ज्वेलर चोपार्ड ने किया था। प्रियंका और निक की शादी में केवल करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल हुए। बॉलीवुड की तरफ से सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा इस शादी की मेहमान बनी। वहीं, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ इस शाही शादी का हिस्सा बने। वहीं निक जोनस के माता-पिता केविन और डेनिस जोनस और भाई जो जोनस अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ इस शादी का हिस्सा बने।
#WATCH: Fireworks at Umaid Bhawan Palace in Jodhpur, Rajasthan, after Priyanka Chopra and Nick Jonas tied the knot as per Christian rituals. pic.twitter.com/XpzYtGZG2G
— ANI (@ANI) December 1, 2018
गौरतलब है कि प्रियंका और निक का परिवार 29 नवंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस पहुंचा। इसके बाद से दोनों सितारों के रिश्तेदारों और दोस्तों का आना जाना और रिलेटिव्स और दोस्तों का आना जारी है। गौरतलब है कि इस वेडिंग सेरिमनी के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। वेन्यू पर मोबाइल फोन रखने की अनुमति भी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद रात लगभग 9-10 बजे तक उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका और निक की शादी की ग्रैंड पार्टी में सनम बैंड परफॉर्म करेगा। शादी के बाद प्रियंका और निक दो रिसेप्शंस देंगे। एक रिसेप्शन दिल्ली और एक मुंबई में होगा।