बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ग्लैमर की दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। ये दोनों अक्सर मस्ती करते नजर आते रहते हैं। दोनों कपल्स इसी साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों अपनी लाइफ की इस नई जर्नी यानी की पैरेंटहुड को काफी एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने बेटी का 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। लेकिन इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के लिए छोटा भाई या बहन के बारे में सोच रहे हैं।
प्रियंका कर रही हैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक का मानना है कि भाई-बहन का प्यार बहुत जरूरी होता है, इसलिए वो मालती के लिए यही चाहते हैं। वो चाहते हैं कि मालती को भी भाई बहन का प्यार मिले। ऐसा भी कहा जा रहा है कि निक चाहते हैं कि उनके बच्चों में ज्यादा उम्र का फासला ना हो। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे लगभग एक ही उम्र के हों। कपल जल्द ही दूसरे बच्चे के बारे में सोचेंगे।
दूसरा बेबी भी मालती की तरह सरोगेसी के जरिए ही होगा। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि निक के पेरेंट्स भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे करने के लिए फोर्स कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं 11 बच्चे
संडे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कह था कि वह 11 बच्चे चाहती हैं। बता दें कि कपल ने अभी तक मालती का चेहरा रिवील नहीं किया है। निक और प्रियंका अपने बच्चे की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी लीड रोल में होंगी। इसके साथ ही उनके पास फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं।