पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने प्राइवेट तरीके से अपनी फैमिली की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। प्रियंका और निक की सगाई पूरे हिंदुस्तानी परंपराओं के साथ संपन्न की गई। निक ने पहली दफा इस तरह से इंडियन कल्चर को इतने करीब से देखा था। ऐसे में निक जोनस भारतीय रीति रिवाजों से प्रियंका के साथ हुई सगाई पर अपने लोगों के बीच में बोलते नजर आए। निक जोनस ने इस दौरान इंडियन कल्चर की तारीफ की। फैमिली के बीच में धूम-धाम से रीति-रिवाजों के साथ सगाई की गई, इस बारे में एक टीवी चैट शो में निक जोनस बात करते नजर आए।
अपने विलाइती स्टाइल में रोके का मतलब समझाते हुए निक कहते हैं- ‘इसका मतलब हुआ कि अब यह कन्फर्म हो चुका है और अप्रूव भी हो गया है कि आपकी सगाई हो गई है। इस दौरान बहुत खूबसूरत तरह से प्रार्थनाएं की गईं। यह एक खास मौका था जब हमारे परिवार इस तरह से खास इवेंट के बीच मिले। हमने इस दौरान खूब समय बिताया। हम एक दूसरे को समझ पाए। यह अविश्वस्नीय था। हमने अपनी सगाई में बहुत मजा किया।’
.@PriyankaChopra and @nickjonas reveal their celebrity couple nickname. Tune in to #FallonTonight to see more! pic.twitter.com/OwZUY0RgpK
— The Tonight Show (@FallonTonight) September 8, 2018
बता दें, 18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने अपने मुंबई स्थित घर में निक जोनस के साथ सगाई कर ली थी। इस दौरान प्रियंका के घरवालों के साथ निक जोनस का पूरा परिवार भी प्रियंका-निक की सगाई में शामिल हुए। निक-प्रियंका की सगाई में निक की मॉम और प्रियंका की सास ने पंजाबी गानों में भी डांस किया। इसके चलते एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें प्रियंका की सास खुशी से खूब डांस करती नजर आ रही हैं।