बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है। रोके के फंक्शन के बाद एक्ट्रेस ने बीती शाम को बॉलीवुड और उद्योग जगत से जुड़े अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में लोगों का पूरा ध्यान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर ही था। प्रियंका की पार्टी के इनसाइड वीडियो और तस्वीरें अब सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रियंका निक के सामने झूमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस के होने वाले पति निक वीडियो बनाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
पार्टी के दौरान के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़़ा संग उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा भी साथ में ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका डांस करते हुए इतना खो जाती हैं कि बैकग्राउंड में बज रहे गाने को खुद ही गुनगुनाती हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका और परिणीति के साथ निक जोनस भी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो फैन्स को खासा पसंद आ रहा है यही कारण है कि प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#PriyankaNickEngagement: @priyankachopra and @nickjonas dance their heart out pic.twitter.com/VbNQxlWNLE
— ETimes (@etimes) August 19, 2018
प्रियंका और निक के रोका होने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ”मेरी आत्मा और दिल को चुराने वाले।” कुछ समय के बाद निक ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ”फ्यूचर मिसेज जोनस मेरा दिल मेरा प्यार।” रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि ‘देसी गर्ल’ के ‘विलाइती बाबू’ निक जोनस ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सगाई की पार्टी मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में दी थी। पार्टी में भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी नजर आए।