Priyanka Chopra Nick Jonas, Priyanka Chopra Baby Plan: मन्नत, जलसा, प्रतीक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट… ये वो नाम हैं जो फिल्मी सितारों के फैंस को बहुत अच्छे से याद होंगे। यही नहीं इनकी कीमत को लेकर भी अक्सर चर्चा होती है। इन नामों में एक और सेलिब्रिटी की चर्चा शुरू हो गई है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में नया आशियाना खरीदा है। इसकी कीमत 144 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आपको बता दें कि ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका बता चुकी थीं कि लास एंजिलिस में अपना बंगला खरीदना उनका सपना है। अब प्रियंका की To-Do List में अगला प्लान है जेनरेशन को आगे बढ़ाना। यानी निक और पीसी एक बेबी प्लान करने की जरूर सोच रहे होंगे।

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि मुंबई और न्यूयार्क में उनका पहले से ही घर है, पर वो दोनों लॉस एंजिलिस में भी एक घर खरीदना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि नया घर खरीदना और बेबी प्लान उनके टू डू लिस्ट में है। इससे पहले प्रियंका एक इंटरव्यू में ये भी कह चुकी हैं कि वो बेबी उस समय प्लान करेंगी जब अपने कॅरियर में कुछ ऐसा कर चुकी होंगी कि उनका बच्चा जिस तरफ देखे यही कहे, ‘ये देखो! वो है मेरी मॉम..’

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने लॉस एंजिलिस में जो 144 करोड़ का बंगला लिया है उसमें 7 बेडरूरम, 11 बाथरूम हैं। इसके अलावा घर में ओपन स्पेस के लिए भी बहुत जगह छोड़ी गई है। बीते साल ही प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधे थे।

बॉलीवुड के अन्य सितारों के बंगले की बात करें तो अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा की कीमत 112 करोड़ रुपए बताई जाती है। हालांकि इसके अलावा भी अमिताभ कई बड़े घरों के मालिक हैं। सुपस्टार शाहरुख खान की लग्जरी लाइफ सबको पता है। किंग खान का बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।

पटौदी खानदान के चिराग सैफ अली खान के पटौदी पैलेस की तो बात ही जुदा है। इसकी कीमत करीब 750 करोड़ बताई जाती है। इसी तरह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पति राज कुंद्रा के साथ करीब 100 करोड़ के बंगले में रहती हैं। एक्टर सलमान खान की बात थोड़ी अलग है। वह ज्वाइंट फैमिली को पसंद करते हैं और मुंबई के गेलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान के इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है।

इन सभी एक्टर्स के घरों की कीमत तमाम मीडिया वेबसाइट्स पर मौजूद खबरों के आधार पर लिखी गई है। जनसत्ता किसी बंगले की कीमत की पुष्टि नहीं करता है।