Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Reception: एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। देसी गर्ल और हॉलीवुड पॉप स्टार ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी को भी होस्ट दिया। शादी और दिल्ली के रिसेप्शन की तस्वीरों के सामने आने के बाद मुंबई की पार्टी के लिए उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि देसी गर्ल पति निक के संग मुंबई में पार्टी को होस्ट करने के बाद हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगी।
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होस्ट कर सकते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं कपल के हनीमूल प्लान के बारे में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, क्रिसमस के मौके पर टीम एक कुछ समय का ब्रेक लेगी। यह तब होगा जब प्रियंका और निक किसी शानदार लोकेशन में हनीमून के लिए रवाना होंगे। पीसी 27 दिसंबर के आसपास निक के संग भारत से बाहर जाएंगी और जनवरी के पहले सप्ताह में वापस लौटेंगी। खबरों की मानें तो प्रियंका अपने हनीमून ने वापस लौटने के बाद सीधे अहमदाबाद अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग के लिए रवाना हो जाएंगी। फिल्म का शेड्यूल पूरा होते ही निक और प्रियंका एक लंबे हॉलीडे के लिए जाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा की शादी के आउटफिट और ज्वेलरी की खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस के डिजाइनर Ralph Lauren ने खुलासा किया है कि पीसी की ड्रेस में 8 सीक्रेट लिखे थे। निक ने देसी गर्ल की ड्रेस में माई जान भी लिखवाया था। दिल्ली के रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन कलर की लहंगे में बेहद खूबसूरत प्रियंका और ब्लैक कलर के सूट में निक काफी हैंडसम लग रहे थे।


