मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रियंका भारत के साथ साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज हैं। उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि उनका फिल्मी करियर उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से शुरू हो चुका था। इस तमिल फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर विजय थे। क्या आप जानते हैं मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा दलेर मेहंदी के साथ भी काम कर चुकी हैं। चलिए नहीं जानते तो आज हम बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बारे में लोग मानते हैं कि उन्हें मिस वर्ल्ड बनने के बाद काम मिला था लेकिन ऐसा नहीं है। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के साथ काम किया था। वह दलेर मेहंदी के फेमस सॉन्ग सजन मेरे सतरंगिया में नजर आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने जब दलेर मेहंदी के ‘सजन मेरे सतरंगिया’ म्यूजिक वीडियो में काम किया उस वक्त उनकी उम्र 18 वर्ष थी। इसके बाद यानी उन्होंने सन् 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका के बारे में यह बात कम लोग ही जानते हैं कि वह मॉडलिंग से पहले इंजीनियरिंग करना चाहती थीं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म सनी देओल के साथ नहीं बल्कि बॉबी देओल के साथ हो सकती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ (2003) से पहले बॉबी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘हमराज’ (2002) में लिया जा रहा था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से प्रियंका यह फिल्म नहीं कर पाईं।