IIFA में अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को इन्नोर करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा। अपने असाइन्मेंट्स में बिजी प्रियंका ने हाल ही में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की लीक को लेकर एक ट्वीट किया था। शाहिद कपूर ने भी इस ट्वीट को नोटिस करते हुए उनका रिप्लाई किया था। ये सब देखकर लग रहा था कि शायद इनके बीच की कड़वाहट कम हो रही है। लेकिन IIFA में कुछ और ही देखने को मिला।

 

शाहिद को इग्नोर करती दिखीं प्रियंका
शाहिद को इग्नोर करती दिखीं प्रियंका

 

जब IIFA अवॉर्ड्स में सलमान, सोनाक्षी, फरहान अख्तर, टाइगर श्रॉफ और शाहिद के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया गया तो प्रियंका के तेवर कुछ और ही दिखे। सभी स्टार्स ने स्टेज पर एक दूसरे को ग्रीट किया लेकिन प्रियंका शाहिद को इन्गोर करती दिखीं। दोनों दूरी पर खड़े रहे। जब प्रियंका स्टेज पर बोल रही थीं तब शाहिद पूरे ध्यान से उन्हें सुन रहे थे। लेकिन प्रियंका ने एक बार भी उनसे बात नहीं की। थोड़ी देर बाद जब सलमान ने सभी को ‘मर्जिया’ का ट्रेलर देखने के लिए नीचे बुलाया तब भी दोनों में एक फॉर्मल बातचीत तक नहीं हुई। चलिए कोई नहीं उम्मीद है कि मेन इवेंट में शायद दोनों एक दूसरे से बात कर ही लें। क्योंकि शाहिद फरहान के साथ मिलकर शो होस्ट करने वाले हैं।

 

IIFA के एक इवेंट के दौरान स्टेज पर साथ थे शाहिद-प्रियंका
IIFA के एक इवेंट के दौरान स्टेज पर साथ थे शाहिद-प्रियंका