बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में काफी विवाद चल रहा है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी उनकी दूसरी पत्नी प्रिया पर वसीयत में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने भी अपने बच्चों के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अब संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बीच 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर बहस छिड़ गई है।
बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील राजीव नैयर ने आरोप लगाया कि करिश्मा, संजय के जीवन से 15 साल तक गायब रहींऔर उनकी मृत्यु के बाद ही फिर से आ गई हैं।। उन्होंने आगे कहा कि करिश्मा के बच्चों, समायरा और कियान द्वारा प्रिया पर संजय की वसीयत में जालसाजी करने और उन्हें विरासत से बाहर करने का आरोप लगाने के बाद ये विवाद और गहरा गया है। जबकि, प्रिया ने कहा कि वो संजय की कानूनी पत्नी हैं।
वही करिश्मा कपूर के वकील ने कहा, “करिश्मा कपूर खुद के लिए कुछ नहीं चाहतीं, इस केस का मकसद उनके बच्चों को उस तरीके से सुरक्षित करना है जैसा उनके दिवंगत पूर्व पति चाहते थे।”
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट का निर्देश, 72 घंटे के अंदर हटाना होगा उनसे जुड़ा AI कंटेंट
आपको बता दें कि प्रिया सचदेव के वकील ने कहा है कि करिश्मा के बच्चों को 1900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस दावे पर करिश्मा के वकील ने कहा, “अगर प्रोपर्टी 30000 करोड़ रुपये की है और सिर्फ 1900 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अगर वसीयत असली है तो वो इसे क्यों जाहिर नहीं कर रही हैं। ये संजय कपूर की प्रोपर्टीज हैं, कोई हमें एहसान नहीं कर रहा है। क्या प्रिया सचदेव बाकी 28000 करोड़ रुपये छोड़ने रही हैं जो उन्हें मिलते हैं। ये किस तरह की बकवास है?”