इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर जाते नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि प्रिंस नरूला को दिल्ली में अरेस्ट किया गया है। अब अपनी गिरफ्तारी के वीडियो पर प्रिंस का रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने इसे शूट का हिस्सा बताया है।
दरअसल 8 जनवरी को प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे, जब एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कथित तौर पर गिरफ्तार दिखाया गया। यह क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई और तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, जल्द ही उन्होंने ये साफ कर दिया कि यह वीडियो फर्जी है और इसका किसी असली गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।
टेली चक्कर से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने कहा, “यह एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है।” जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, प्रिंस नरूला के फैंस उनके समर्थन में सामने आ गए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और वीडियो को गलत जानकारी बताया।
यह भी पढ़ें: पहले रवि था, अब दिनेश है – निरहुआ ने किया खुलासा, मनोज तिवारी भोजपुरी स्टार्स के नाम वालों को रखते हैं ड्राइवर
यहां तक कि एक यूजर ने पोस्ट की सच्चाई जांचने के लिए एआई असिस्टेंट Grok से भी सवाल किया। Grok (X का नया एआई असिस्टेंट) के मुताबिक, यह वीडियो एडिट किया गया था और किसी भी वास्तविक या सत्यापित घटना से इसका कोई मेल नहीं खाता।
यह भी पढ़ें: ‘ये ही गाने को हिट..’, Border 2 के गाने में अपनी एक्टिंग को लेकर ट्रोल हुए वरुण धवन ने दिया जवाब
जानें ग्रोक से मिली क्या जानकारी
Grok ने जवाब में बताया, “मैंने इंडिया टीवी, इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे विश्वसनीय स्रोतों की हालिया खबरें जांची हैं—जनवरी 2026 में दिल्ली पुलिस द्वारा प्रिंस नरूला की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं मिलती। वीडियो में ऐसे एडिटेड क्लिप्स का इस्तेमाल किया गया है, जो किसी भी सत्यापित घटना से मेल नहीं खाते। यह मामला गलत जानकारी का प्रतीत होता है।”
