एक्टर प्रकाश राज अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। ‘चंद्रयान 3’ के बाद सतानत धर्म पर टिप्पणी करने पर प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली थी। लेकिन अब महिला आरक्षण बिल पर प्रकाश राज ने ट्विटर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। जिसपर यूजर्स उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

ट्विटर (X) पर प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को शेयर किया है। जिसमें पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल की बधाई देते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए बधाई दी है। इसे शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है,”क्या यह एक गेम चेंजर है…या…सिर्फ एक…नाम चेंजर है??? #justasking#WomenReservationBill से #NariShaktiVandanAdhiniyam”

अभिनेता के ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने कमेट्स कर उनकी खिंचाई की है। जलक कंनासा ने लिखा,”यार आप फिर से आ गए विपक्ष में? अगर विरोध करना है तो सही तरीके से कीजिए यार।” डॉक्टर मेघनाथ ने लिखा, “प्रकाश राय से प्रकाश राज करना नेम चेंजर और संसद के दोनों सदनों में विधेयक को पारित करना और इसे अक्षरश: कानून बनाना गेम चेंजर है।”

चंद्रयान 3 का उड़ाया था मजाक

आपको बता दें कि प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 के समय तंज कसते हुए इसरो के पूर्व प्रमुख सिवान का मजाक उड़ाया था। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल प्रकाश राज ने इसरो के पूर्व प्रमुख सिवान का कार्टून शेयर किया था, जिसमें वो शर्ट और लुंगी पहने एक मग से चाय दूसरे मग में डालते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ प्रकाश राज ने लिखा था,”ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर।”

सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के बाद मिली धमकी

प्रकाश राज ने कलबुर्गी में लेखकों और कलाकारों के बीच कहा था, “जो व्यक्ति सनातन धर्म और हिंदुत्व की आक्रामक वकालत करते हैं, वे सच्चे हिंदू नहीं हैं, वे हिंदू धर्म के वास्तविक प्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसका फायदा उठाने वाले अवसरवादी हैं…”