भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार प्रदीप पांड चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) को इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर जाने-माने डायरेक्टर आर राजकुमार के बेटे हैं। उन्हें इंडस्ट्री डेविड धवन कहा जाता है। चिंटू पांडे (Chintu Pandey) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साथ ही एक्शन हीरो का भी टैग उनके पास है। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन पर लाखों लड़कियां हैं, जो जान छिड़कती हैं। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें उनकी ‘दुल्हनीया’ मिल गई है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू को उनकी ‘दुल्हनीया’ (Dulhaniya) मिल गई है। सुनकर अचंभे जैसा लग रहा होगा। क्योंकि उनका नाम एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जुड़ता रहा है। अभी एक गर्लफ्रेंड का मामला साफ हो पाता कि उनकी दुल्हनीया की खबर आ गई। और तो और इस पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड काजल ने भी अपना रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है।
मामला जानने से पहले आपको ये बता दें कि आखिर ये ‘दुल्हनीया’ है कौन? ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और टिकटॉक स्टार रही शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) हैं। चिंटू के साथ फोटो भी उन्होंने ही शेयर की है और ‘दुल्हनीया’ की जानकारी भी उन्होंने ही दी है। दरअसल, ये मामला कोई रियल का नहीं बल्की रील का है। चिंटू और शिल्पी साथ में पहली बार फिल्म कर रहे हैं। इनकी पहली फिल्म ‘दुल्हनीया’ है, जिसके जरिए दोनों स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘चिंटू की दुल्हनिया’ शूटिंग शूरू हो चुकी है। मेरे सबसे प्यारे दोस्त और फेवरेट स्टार प्रदीप पांडे चिंटू के साथ।
काजल राघवानी का ऐसा था रिएक्शन
एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की पोस्ट पर काजल राघवानी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘बधाई। खूब आगे बढ़ो आरू… ढेर सारी शुभकामनाएं।’ इसके अलावा फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। उनकी पोस्ट को एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।