Pooja Bhatt Birthday: पूजा भट्ट का आज जन्मदिन है, वह 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में हुआ करते थे। लेकिन वह अपने जीवन से जुड़े विवादों के कारण भी चर्चा में रही हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ की कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
शराब की लत ने कर दिया था तबाह
छोटी उम्र में ही पूजा भट्ट को शराब की लत लग गई थी। इसका कारण पिता महेश भट्ट और उनकी मां का टूटा रिश्ता था। महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी की थी, जिसके कारण पूजा इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रही थीं, इस दौरान उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया, उनकी ये आदत कई सालों तक नहीं छूटी।
न्यूड फोटोशूट पर हुआ था विवाद
पूजा भट्ट काफी बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 90 के दशक में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसमें उनके शरीर को पेंट से ढका गया था। इस वजह से पूजा काफी विवादों में घिर गई थीं।
पहली शादी टूटने के बाद दूसरा रिश्ता भी टूटा
पूजा भट्ट ने साल 2003 में वीडियो जॉकी मुनीश मखीजा से शादी थी, लेकिन उनकी ये शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। साल 2011 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनकी लाइफ में रणवीर शौरी आए, दोनों ने सगाई भी की, लेकिन आपसी विवाद के कारण उनका ये रिश्ता जल्द ही टूट गया।
पिता संग लिप लॉक और शादी की बात
पूजा ने अपने पिता संग एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। जिसमें दोनों ने लिप किस किया हुआ था। पिता-बेटी का ये पोज काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा महेश भट्ट ने एक बार कहा था कि पूजा उनकी बेटी न होती, तो वह उनके साथ शादी कर लेते। इस बयान को लेकर महेश भट्ट की खूब आलोचना हुई थी।
पूजा भट्ट ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में की थी। उन्होंने फिल्म ‘डैडी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘सड़क’, ‘सर’, ‘हम दोनों और चाहत’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें उनकी फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘जख्म’ में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।