Akshara Singh News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। फैंस उनके डांस और अभिनय के दीवाने हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ हर रोज दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका कोई वीडियो या फिल्म नहीं बल्कि एक पुराना मामला है। जिसे लेकर उनके पटना आवास पर पुलिस ने नोटिस चिपकाया है। पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कुर्की के लिए चस्पाया गया नोटिस
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर पटना पुलिस ने नोटिस चस्पाया है। जिसमें पुलिस ने कहा है कि अक्षरा सिंह तय समय पर कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो कोर्ट के आदेश पर अक्षरा सिंह के घर की कुर्की जब्ती की जा सकती है। इस मामले में देसरी थानाध्यक्ष का कहना है कि अगर अक्षरा सिंह नोटिस के बाद भी कोर्ट में तय समय पर हाजिर नहीं होती हैं,तो कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में अक्षरा सिंह को पुलिस फरार घोषित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान साल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में एक्ट्रेस को आमंत्रित किया गया था। पार्टी में कई नियमों का उल्लघंन किया गया था। इसके अलावा स्टेज शो के दौरान फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद वह लगातार फरार थीं। वहीं अब दो महीने पहले मामले में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाया था। जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है।