PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दुनिया के मोस्ट पॉपुलर पीएम मोदी को जन्मदिन विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। जहां वो अनुराग कश्यप के साथ विवादों को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच उन्होंने पीएम को बर्थडे विश किया और उनकी तुलना भगवान श्रीराम से की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने पीएम की फोटो को शेयर करने के साथ ही बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दुनिया के सबसे चहेते नेता, एक साधारण व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से ऊंचाइयों तक पहुंचे और नए भारत के निर्माता बने। आप भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भगवान राम की तरह आपका नाम इस देश की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं सर।’
पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद
इसके अलावा कंगना रनौत की पोस्ट पर पीएम मोदी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने जन्मदिन विश करने के लिए एक्ट्रेस का शुक्रिया भी अदा किया है। इसके अलावा कंगना की पोस्ट पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।
राजकुमार राव ने भी किया पीएम मोदी को बर्थडे विश
कंगना के अलावा पीएम मोदी को बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पीएम के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रिय नरेंद्र मोदी जी और G20 की अपार सफलता पर ढेरों बधाइयाँ। भगवान आपको लंबी आयु और सारी ख़ुशियाँ प्रदान करें। इसी तरह आप हम सबको प्रेरित करते रहें। जय हिन्द।’
इसके साथ ही अनुपम खेर ने भी पीएम को एक्स पर जन्मदिन विश किया है। उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे! आप इतनी ही निष्ठा और कड़े परिश्रम के साथ आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें।पिछले 9 सालों में आपने देश को जिस स्थान पर ला खड़ा किया है उससे सभी भारतीय विश्व के हर कोने में गार्वित महसूस करते है।आपके जीवन जीने की शैली अत्यंत प्रेरणात्मक है।मेरी माँ जो आपको साधु जी बुलाती है वो भी आपको अपना प्यार भरा आशीर्वाद भेज रही है।जय हो!’