राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 11 साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी रचाई। सोशल मीडिया पर राजकुमार और पत्रलेखा की ढेरों रोमांटिक फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। ऐसे में शादी के बाद का राजकुमार और पत्रलेखा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पत्रलेखा लाल रंग की साड़ी और डाइमंड मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव ऑफव्हाइट कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, चंडीगढ़ में शादी संपन्न करने के बाद कपल मुंबई वापस लौटा है। ऐसे में राजकुमार और पत्रलेखा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। राजकुमार और पत्रलेखा शादी के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए।
ऐसे में पैपराजी भी उनका इंतजार कर रहे थे। कपल के सामने आते ही फोटोग्राफर्स पत्रलेखा को ‘भाभी जी’ कहकर पुकारने लगे। ये सुनते ही राजकुमार राव बड़ी सी स्माइल देने लगे। तो वहीं पत्रलेखा भी शरमाती हुई नजर आईं। अपने लिए ‘भाभी जी’ सुनते ही पत्रलेखा राजकुमार को देखने लगीं और फिर धीरे से राजकुमार को कहने लगीं ‘भाभीजी कह रहे हैं।’
इस रिस्पॉन्स से राजकुमार और पत्रलेखा के चेहरे का ग्लो और भी बढ़ गया। कपल की कैमेस्ट्री देख कर राजकुमार फैंस उन्हें शादी की बधाइयां देते नजर आए। बताते चलें राजकुमार राव ने 15 नवंबर को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई।
राजकुमार ने चंडीगढ़ के बेहद मशहूर और आलीशान रिजॉर्ट ‘दि ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट’ में ब्याह रचाया। 13 नंवबर को ही पत्रलेखा और राजकुमार राव ने इंगेजमेंट की थी, जिसकी ढेरों खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।
बताते चलें, राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से शादी के स्पेशल मोमेंट्स वाली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं और ब्लेसिंग्स लीं। राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ शादी के जोड़े में दो तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ प्यार भरे 11 सालों बाद फाइनली जिसमें रोमांस, लव, फ्रेंडशिप और फन सब कुछ था और आज इन सभी के साथ मेरी शादी हो गई। मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी फैमिली। इससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई और नहीं कि मैं तुम्हारा पति कहलाऊं। आज से हमेशा के लिए और बियोंड।’