Raksha Badhan Bhojpuri Song: राखी 2025 का त्योहार 9 अगस्त को देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी खास तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में भोजपुरी स्टार्स ने पहले ही राखी के त्योहार का खुशनुमा माहौल बना दिया है। एक के बाद एक भोजपुरी राखी स्पेशल गाने वायरल होने लगे हैं। इसी कड़ी में अब पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘नजर ना लागे हो’ भी शामिल हो गया है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और गाना यूट्यब पर काफी देखा और सुना जा रहा है। भाई-बहन के प्यार को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘नजर ना लागे हो’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। ये एक पारिवारिक सॉन्ग है, जिसमें रिश्ते के महत्व को दिखाया गया है। इसमें पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन बहन से राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं। पावरस्टार की मधुर गायिकी और इसका शानदार म्यूजिक दर्शकों का दिल जीत रहा है। रक्षा बंधन के मौके पर इसे 2022 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

राखी स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘नजर ना लागे हो’ के वीडियो की बात की जाए तो इसमें पवन सिंह कहते हैं कि उनके लिए सब कुछ परिवार के बाद है। सबसे पहले बहन, मां और पिता आते हैं। वो बार-बार इस भोजपुरी गाने में दोहराते हैं कि उनके परिवार और खुसी को कभी किसी की नजर ना लगे।

गौरतलब है कि भोजपुरी राखी गाना ‘नजर ना लागे हो’ को पवन सिंह ने गाया है और उनका साथ खुशबू जैन ने दिया है। दोनों की आवाज में ये गाना काफी बेहतरीन लग रहा है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जो कि एकदम ही कमाल के है। आपको बता दें कि पवन सिंह का ये गाना उनकी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का है, जिसे साल 2022 में रिलीज किया गया था। इसके डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी हैं और प्रोड्यूसर विपुल सत्यजीत राय हैं। Janmashtami 2025: ‘मुरली की धुन पर’ जमकर नाचे खेसारी लाल यादव, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी सॉन्ग