Pawan Singh Bhojpuri Song: पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गम में डूबा हुआ है। देश की जनता में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड और भोजपुरी सेलेब्स तक सरकार से बदले की अपील कर रहे हैं। पुलवामा अटैक के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘पाकिस्तान को अब हम दिखाएंगे’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में भारतीय सेना के जवान बनें पवन सिंह आतंकियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना जोश और जज्बातों से भरपूर है।

पवन सिंह के ‘पाकिस्तान को अब हम दिखाएंगे’ गाने को अबतक 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाना 18 फरवरी को ‘यशी म्यूजिक’ नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया था। गाना लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि लोग शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। लोगों ने पवन सिंह के गाने को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन भी जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘पवन सिंह भइया इस गाने के लिए आपका शुक्रिया।’ वहीं कई लोगों ने लिखा कि दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

बता दें कि पवन सिंह को उनके गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से खूब प्रसिद्धि मिली थी। इसके अलावा पवन सिंह ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में भी दी हैं। पवन का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे सफल और ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में शुमार है। करियर की बात करें तो पवन सिंह अपकमिंग फिल्म ‘राजा’, ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘जहरीला’ और ‘शेर सिंह’ में नजर आएंगे।

बायोपिक में नरेंद्र मोदी की मां का रोल करेंगी जरीना वहाब, पत्‍नी के रूप में यह एक्‍ट्रेस