Pawan Singh Song Hariyar Choodiya Khatir: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी गाने यूट्यूब पर एक बार फिर ट्रेंड होने लग गए हैं। इसमें कुछ नए, तो कुछ पुराने गाने शामिल हैं। वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भी नया गाना अब वहां धूम मचा रहा है। उन्होंने अपना यह सॉन्ग सावन शुरू होने से ठीक दो दिन पहले रिलीज किया था, जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। बता दें कि उनके इस गाने का नाम ‘हरियर चूड़िया खातिर’ है, जिसे टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
कांवड़ यात्रा पर निकले पवन सिंह
पवन सिंह अपने नए गाने ‘हरियर चूड़िया खातिर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं और वह इस गाने में शिव भक्त बने हैं, जो कांवड़ यात्रा पर निकला है। वहीं, गाने में नम्रता सिंह उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी बनी है, जिसे पवन सिंह मनाते हुए माफी मांगते दिखाई देते हैं।
चूंकि, सावन के महीने में लोग कांवड़ लाना शुरू कर देते हैं और इस समय कांवड़ गीतों की मांग भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में उनका ये गाना शिव भक्तों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में लोगों को एक बार फिर पवन सिंह का पुराना अंदाज देखने को मिला है।
लाखों लोगों ने देखा गाना
‘हरियर चूड़िया खातिर’ में पवन सिंह के साथ गायिका शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं, इसे बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि सिंगर के इस गाने पर अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा अगर आप सावन के महीने में महादेव के ट्रेंडिंग गानों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर को विस्तार से पढ़ सकते हैं, जिसमें हिंदी और भोजपुरी दोनों गाने शामिल हैं।