Pawan Singh Shilpi Raj Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपना सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ (Geruaa Odhaniya) को लेकर चर्चा में हैं। पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में उनके इस गाने को काफी पसंद किए जा रहे हैं। सावन 2025 के मौके पर पवन सिंह के कई भोजपुरी गाने रिलीज हुए। इसी बीच उनका पुराना गाना भी यूट्यूब पर छा गया है। भोजपुरी गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ में उनके साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा भी हैं, जिनके साथ उनकी कमाल की केमिस्ट्री जम रही है।
पवन सिंह का सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ को पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे दो साल पहले 2022 में सावन के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह और शिल्पी राज का ये भोजपुरी गाना दर्शकों के मन को एक बार फिर से लुभा रहा है। गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स गेरुवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
आपको बता दें कि सिंगर शिल्पी राज इंडस्ट्री टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनका कोई भी भोजपुरी गाना आता है तो उसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिलता है। वो खेसारी लाल, पवन सिंह, प्रदीप पांडे चिंटू, रितेश पांडे जैसे स्टार्स के साथ भोजपुरी गाने गा चुके हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह का भोजपुरी भक्ति गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ को 33 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इस गाने को भी पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है और वीडियो को पवन के साथ ही स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है।
भोजपुरी भक्ति गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।