Bhojpuri Actress, Shubhi Sharma: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) औऱ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के रिलेशनशिप को लेकर कुछ वक्त पहले खबरें सामने आई थीं। इनके ब्रेकअप की खबरें भी खूब चली थीं। अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अक्षरा के साथ मारपीट की थी।
ऐसे में अब भोजपुरी सेंसेशन शुभी शर्मा ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर कमेंट किया है। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक शुभी शर्मा ने अक्षरा का समर्थन करते हुए कहा कि -अक्षरा को अपने ऊपर पवन को हावी होने नहीं देना चाहिए था। शुभी ने कहा- ‘अक्षरा को शुरुआत में ही इस मामले में अपनी आवाज उठानी चाहिए थी।
अक्षरा ने इस बात को सहा, उन्होंने पवन सिंह को खुद पर हावी होने दिया। क्यों होने दिया? हालांकि अब अक्षरा अच्छा कर रही हैं अपनी लाइफ में। शुरुआत से ही उनकी फिल्में उनके दम पर चली हैं। आज वह सफल हैं दर्शकों की नजरों में हिट हैं। अब इन सब में न पड़ें।’
बता दें, साल 2018 में खबर आई थी कि पवन सिंह ने अक्षरा को फिजिकली असॉल्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- ‘अक्षरा और पवन सिंह अपनी एक फिल्म की शूटिंग दमन में कर रहे थे। खबर थी कि रात को 11.30 बजे के आसपास पवन सिंह को होटल में अक्षरा सिंह के साथ बदतमीजी करते देखा गया था।
उस वक्त पवन सिंह नशे की हालत में थे। उन्होंने शराब पी हुई थी। अक्षरा और पवन के बीच में बहस बाजी हुई थी। होटल के स्टाफ के सामने ही पवन सिंह ने अक्षरा का सिर दिवार पर दे मारा था। हालांकि उस वक्त बाद में मामले में दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।
खबरों के मुताबिक अक्षरा वहां से उसी वक्त वापस मुंबई आना चाहती थीं। लेकिन रात होने की वजह से वह वहीं ठहर गईं। इसके बाद इन दोनों के बीच ये घटना हुई थी।