टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों का सबसे पसंदीदा है। ये शो करीब 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। ये सीरियल भी दर्शकों के दिलों के काफी करीब है, यही वजह है कि ये आज भी प्रसारित हो रहा है। शो के कलाकर भी जबरदस्त है और उन्हें भी अपने फैन्स से बेहद प्यार मिलता है। शो में मुख्य भूमिका में रहीं हिना खान हो या फिर या उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी हो। वहीं शो में एक और अदाकारा थीं पारुल चौहान, जिन्होंने शो में कार्तिक की सौतेली मां की का किरदार निभाया था। आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताने वाले हैं।
पारुल चौहान को शो में कार्तिक की सीधी-साधी मां की भूमिका में दिखाया गया था। उनका ये करिदार को काफी लोकप्रिय भी हुआ था। दर्शकों द्वारा उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। लेकिन शो में सीधी-साधी से नजर आने वाली पारुल चौहान असल जिंदगी में बेहद चुलबुली और ग्लैमरस हैं। वो अपनी जिंदगी को बेहद एडवेंचरेस्ट तरीके से जीना पसंद करती हैं। इसी लिए तो उन्होंने अपनी शादी को काफी एडवेंचरेस्ट बनाया था।
आपको जानके हैरान होगी कि उन्होंने शादी की भनक शो के सेट पर भी नहीं लगने दी थी। जी बिल्कुल सही सुना आपने। दरअसल पारुल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। वो अपनी शादी वाले दिन भी शो की शूटिंग करने गई थीं और उन्होंने सेट पर किसी बताया भी नहीं था कि उनकी शादी है। दूर-दूर तक किसी को भी उनकी शादी की खबर नहीं थी।
पारुल चौहान ने साल 2018 में बॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी की थी। उनकी ये शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से हुई थी, उन्होंने अपनी शादी में भी करीबी लोगों को ही बुलाया था। जिसमें उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। शादी के बाद पारुल ने अपने घर लखीमपुर खीरी में जाकर रिसेप्शन दिया था, उसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड पार्टी की थी। बता दें, पारुल और चिराग शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे के साथ रहे थे। 3 साल बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।
वहीं हिन्दुस्तान टाइम्स को उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने शादी से जुड़े किस्से बताए थे। उन्होंने बताया था कि वो अपनी शादी वाले दिन भी शो की शूटिंग पर गई थी। शूटिंग पूरी करने के बाद वो मंदिर में शादी करने गई और फिर वहां से वो कोर्ट में शादी करने गई थी।
गौरतलब है पारुल चौहान यूपी के लखीमपुरी खीरी की रहने वाली हैं। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘बिदाई’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद वो सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक की सौतेली मां स्वर्णा की भूमिका ने नजर आई थीं।