Madhu Chopra On Priyanka: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। इनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट्स भी पहुंचे थे। वहीं, परिवार के लगभग सभी सदस्य और करीबी दोस्तों तक ने एक्ट्रेस की वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई मगर, इस फंक्शन में उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंचीं। इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच अब इस पर देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है। देखिए…
दरअसल, शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान वो कैजुअल लुक में दिखाई दीं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पैपराजी से बात कर रही हैं। पैपराजी की ओर से प्रियंका चोपड़ा की एबसेंस को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि वो परिणीति-राघव की शादी में क्यों नहीं आईं? इस पर देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘वो अपने काम में बिजी हैं।’ साथ ही एक्ट्रेस की मां ने ये भी कहा कि वो ऐसे ही खूबसूरत हैं और परिणीति दुल्हन के जोड़े में और भी प्यारी लग रही थीं। मधु चोपड़ा ने भी शादी को खूब इन्जॉय किया।
प्रियंका ने बहन के लिए शेयर की थी स्पेशल पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा भले ही छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में इंडिया नहीं आ पाई हैं। मगर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों बधाइयां दी। उन्होंने यूएसए से बहन के लिए सोशल मीडिया पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस बहन को स्पेशल मैसेज दिया और लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि हमेशा की तरह ही तुम इस खास और बड़े दिन पर भी खुश और संतुष्ट होगी। ढेर सारा प्यार।’ देसी गर्ल ने इस पोस्ट में राघव चड्ढा को भी टैग किया है। प्रियंका ने मैसेज के साथ परिणीति की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में गिलास लिए चिल करते हुए नजर आ रही हैं।