Parineeti-Raghav Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। इनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट्स भी पहुंचे थे। फैंस को कपल की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्हें लहंगे में और राघव को शेरवानी में देखा जा सकता है। इस दौरान वो बेहद ही प्यारे लग रहे थे। इस बीच परिणीति और राघव के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी दिखी। कपल के चेहरे पर वेडिंग ग्लो देखने के लिए मिला। देखिए….

दरअसल, शादी के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा के साथ वेडिंग फोटोज को शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। परिणीति शादी के लिए पंजाबी दुल्हन बनी नजर आईं। वेडिंग फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर का लहंगा कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप और मांग टीके के साथ लुक को कंप्लीट किया था। परिणीति ने लहंगे के साथ डीपनेक ब्लाउज और हैवी नेकलेस भी कैरी किया था। इसमें उनका बेहद ही प्यारा लुक देखने के लिए मिला। ब्राइडल लुक में वो बेहद ही खूबसूरत दिखीं हैं। सादगी भरे लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Parineeti-Raghav Wedding Photos
Parineeti-Raghav Wedding Photos

वहीं, अगर तस्वीरों में दूल्हे राजा की बात की जाए तो उन्होंने परिणीति की ड्रेस को व्हाइट कलर से मैच किया। राघव चड्ढा ने शादी के लिए व्हाइट कलर की शेरवानी को चुना था। साथ ही उन्होंने अपनी दुल्हनिया से मैचिंग पेस्टल कलर का सेहरा भी बांधा था। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस राघव का हाथ थामे सात फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वरमाला से लेकर सात फेरे तक की सभी तस्वीरों को देखा जा सकता है। इनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। परिणीति-राघव की जोड़ी भी कमाल की लग रही है।

Parineeti-Raghav Wedding Photos
Parineeti-Raghav Wedding Photos

परिणीति ने फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ शादी की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही शानदार कैप्शन भी लिखा है, ‘पहली बातचीत से ब्रेकफास्ट की टेबल तक, हमारा दिल जानता था कि कितने लंबे समय से हम इस पल का इंतजार कर रहे थे। फाइनली हम मिस्टर और मिसेस बन गए। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हमारी नई जिंदगी की शुरुआत।’ इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

परिणीति चोपड़ा की वेडिंग फोटोज पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी दुआ हमेशा तुम्हारे साथ है।’ आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपनी छोटी बहन की शादी में नहीं पहुंच पाई थीं। इसकी वजह को लेकर मां मधु चोपड़ा का रिएक्शन भी सामने आया है कि वो काम में बिजी हैं, जिसके चलते यूएसए से नहीं आ पाई हैं।