Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और आप नेता राघव चड्ढा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल 24 सितंबर को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहा है। परिणीति और राघव की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर के ताज लेक पैलेस में ये जोशी शादी करने वाली है। परिवार और महमानों के बाद अब होने वाले दूल्हा-दुल्हन भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। दोनों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं।

सुबह कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें दोनों के माता पिता और महमान उदयपुर एयरपोर्ट पर देखे गए थे। इसके अलावा वेन्यू को फूलों से सजाया गया है। जिसके बाहर बैंड बाजे के साथ महमानों और परिवार वालों के स्वागत के लिए लोग तैयार खड़े हैं। इसके साथ ही बड़े से होर्डिंग पर दूल्हा-दुल्हन का नाम भी लिखा है।

रेड ड्रेस में दिखी परिणीति

परिणीति की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह सुर्ख लाल रंग के रॉम्पर में दिख रही हैं, वहीं राघव ब्लैक कलर की फुल स्लीव्स टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पैंट पहनी है। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों के परिवार वालों को भी साथ में स्पॉट किया गया। परी के माता पिता के साथ उनके भाई भी मौजूद थे।

परिणीति और राघव के अफेयर की खबरें कुछ महीनों पहले ही सोशल मीडिया पर आने लगी थीं। जब दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में नजर आए थे। इसके बाद कई मौकों पर वह हाथ में हाथ डाले दिखने लगे और 13 मई 2023 को कपल ने सगाई कर ली।

इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। बहन की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। इस सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे।