बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज यानी कि 24 सितंबर को दुल्हनिया बनने वाली हैं। वो हमेशा के लिए राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की हो जाएंगी। कपल उदयपुर में शाही अंदाज में फेरे लेने वाला है। परिवार समेत लगभग सभी गेस्ट्स इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। लेकिन जब तक एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड ना आएं तब तक ये वेडिंग फंक्शन सा है। अब ये बेस्ट फ्रैंड है कौन चलिए बताते हैं…?

दरअसल, परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा हैं। उन्होंने अपनी खास दोस्त की शादी के मौके पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने उनके लिए मैसेज भी लिखा है। ‘पाकिस्तान की बहू’ ने अपनी जिग्री दोस्त के लिए लिखा कि वो जल्द ही उन्हें झप्पी देने आ रही है। सानिया ने एक्ट्रेस के साथ एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। फोटो भले ही पुरानी मगर याराना काफी गहरा है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यारी लड़की बधाई हो। अब मेरी बार है तुम्हें बड़ी सी झप्पी देने की। तैयार रहो।’

सानिया मिर्जा की पोस्ट।

अगर सानिया मिर्जा अपनी बेस्ट की शादी में ना आतीं तो ये मामला अधूरा सा नजर आता। लेकिन वो भी अपनी बेस्टी के वेडिंग फंक्शन्स को कैसे खराब कर सकती थीं। सानिया मिर्जा, परिणीति का साथ देने और उनकी वेडिंग इन्जॉय करने के लिए आज यानी कि 24 सितंबर को 11 बजे तक उदयपुर पहुंचेंगी। कहा जा रहा है कि वो एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी में रंग जमाते हुए नजर आने वाली हैं। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बहन प्रियंका नहीं हो पाएंगी शामिल

इसके साथ ही बीते दिन खबर सामने आई कि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति की शादी में नहीं पहुंच पाएंगी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो अपने प्रोजेक्ट कमिटमेंट्स की वजह से इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। हालांकि, देसी गर्ल ने छोटी बहन को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर ढेरों विशेज दी थी। इसके बाद उनके इस फंक्शन में शामिल ना होने की खबरें आने लगी थी।