एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। सगाई के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद अब वो शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है। इसके लिए हाल ही में उन्हें राजस्थान का भ्रमण करते हुए स्पॉट किया गया था। इसी बीच बी-टाउन का नया कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचा। दोनों ने माथा टेकने के बाद सेवा भाव भी किया। इनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे थे। ऐसे में अब एक वीडियो को लेकर दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। उनकी सेवा भाव को लोग दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट बताने लगे।

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha video) को वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गुरुद्वारे में सेवा कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही उनके जैसे ही बर्तन धुलते हुए कपल नजर आ रहा है। लेकिन, लोगों को ये रास नहीं आया। अब रास इसलिए नहीं आया क्योंकि उन्होंने बर्तन धोते हुए हर एंगल से वीडियो बनवाया, ऐसा हम नहीं लोग कह रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कपल के इस सेवा भाव को दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट बताने लगे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक्टर्स को सिंपल लुक में देखा जा सकता है।

लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

अब अगर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ये सेवा है…लोगों को दिखाने के लिए नहीं। सच में विश्वास उठता जा रहा है। एक्टर्स और पॉलिटिशियन शोबिज के लिए करते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘अमीर लोग केवल कैमरे के सामने सेवा करते हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘इसे सेवा नहीं कहते पब्लिसिटी स्टंट है। राजनेताओं के लिए वोट्स कहते हैं। अच्छा मजाक बनाते हैं ये एक्टर्स और राजनेता धर्म के। शर्म करो।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘धोए हुए बर्तन धो रहे हैं।’ इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कपल की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इस साल के अंत तक कर सकते हैं शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात की जाए तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कपल इस साल के अंत तक शादी कर सकता है। कहा जा रहा है कि अक्टूबर महीने में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, अभी इनकी वेडिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है।